ढांडा खेड़ी निवासी 28 वर्षीय अमित ने मंगलवार रात को नहर पुल के पास बीड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमित नूंह आईटीआई में इस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत था। बीमार होने के कारण वह दस दिन से छूट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार को वह नागरिक अस्पताल में अपनी चिकित्सा प्रमाण पत्र लेने के लिए गया था। इसके बाद देर रात वह नहर पुल के पास पहुंच और वहां पर रस्सी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की सात माह पहले ही शादी हुई थी।