बद्दोवाल टोल पर किसानों जे साथ बैठक करते अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई घटना के बाद प्रशासन ने टोल खाली करवाने की पहल की है। इसके लिए नरवाना के एसडीएम सुमित सिहाग किसानों से बात करने के लिए बद्दोवाल टोल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से टोल खाली करने के लिए कहा, लेकिन किसानों ने साफ मना कर दिया। किसानों ने कहा कि उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि इसकी तैयारी में डीसी व डीआईजी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। इसमें टोल खाली करवाने को लेकर योजना बनाई गई है। मीटिंग में ही तय हुआ कि वीरवार को अधिकरी किसानों के साथ बात करेंगे। हालांकि जींद जिले में खटकड़ व बद्दोवाल टोल पर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं।