गेस्ट हाउस में तलाशी लेते पुलिस कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
गेस्ट हाउस में पुलिस ने तीन जोड़ों को पकड़ा, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद
शुक्रवार दोपहर शहर थाना पुलिस ने सफीदों गेट स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर 3 पुरुष व 3 महिलाओं को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा। सभी को पुलिस थाना लाया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। एएसआई मोनिका ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पहले भी पुलिस ने चार जोड़ो को पकड़ा था। इन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।