फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद निवासी व्यक्ति से ईगराह गांव के पास 20 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चावल खरीदने के लिए जा रहे फतेहाबाद जिले के रतिया निवासी सियासत से ईगराह गांव के पास पांच गाड़ी सवार युवकों ने बंदूक के बल पर 20 लाख रुपये लूट लिए। वारदात की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सियासत ने बताया कि वह टोहाना निवासी चावल व्यापारी के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली चावल खरीदने के लिए जा रहा था। गाड़ी नरेश चला रहा था। सियासत ने कहा कि नरेश को ही पता था कि उसके पास 20 लाख रुपये हैं। उन्होंने बताया कि नरेश ने हांसी के नजदीक से ही गाड़ी को कम गति से चलाना शुरु कर दिया था। जब वह ईगराह गांव के पास पहुंचे तो एक गाड़ी उनके सामने आकर रुकी और उसमें से पांच नकाबपोश युवक उतरे। उतरते ही पिस्तौल तान दी और उनके पास से 20 लाख रुपये लूट लिए। उनको गाड़ी में बंधक बनाकर ले गए। सुबह धमतान साहिब गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गाड़ी सवार पांचों नकाबपोश युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें