फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना निकालते बच्चा गिरा, ट्रॉली के नीचे आने से मौत

विज्ञापन
घटना के बाद पड़ा बच्चे का शव। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव मलार मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना निकालते समय एक बच्चा की ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। बच्चा गांव मलार का रहने वाला 11 वर्षीय देव था। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार शाम के समय जब एक ट्रैक्टर के पीछे गन्नों से भरी दो ट्रॉली जा रही थी तो देव व उसके साथ अन्य बच्चे गन्ने निकालने लगे । गन्ने निकलते समय एकदम से देव गिर गया और पीछे वाली ट्राली के पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सफीदों के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें