जलालपुर कलां गांव में लगाया गया मोबाइल टावर, जिसमें आग लगाई गई है।
- फोटो : Amar Ujala
जलालपुर कलां गांव स्थित मोबाइल टावर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार शिकायत मिली है कि मोबाइल टावर का सामान जल गया है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आग किसी ने लगाई है या खुद लगी है। थाना प्रभारी के अनुसार एक ही टावर पर सभी मोबाइल कंपनियों के उपकरण लगे हैं। वहीं मोबाइल टावर के केबिन में घास फूंस डाला गया है। इससे आशंका लग रही है कि आग लगाई गई है।