कारखाना गांव स्थित एक मिल से धान के 40 बैग धान चोरी हो गया । पुलिस ने मिल मालिक सुभाष जैन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष जैन ने कहा कि वह सफीदों में अनाज मंडी के पास रहता है। उसकी कारखाना गांव में मिल है। किसी ने उसकी मिल से 40 बैग धान चोरी कर लिया है। चोरी की वारदात का पता उसे सुबह मिल में आने के बाद चला। पुलिस ने सुभाष जैन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।