बरसोला गांव स्थित सेंट्रल बैंक से 5 बदमाशों ने फायरिंग कर 278000 रुपये लूट लिए। सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच हुई लूट में शामिल सभी बदमाशों के पास पिस्तौल थी। पुलिस को दी शिकायत में कैशियर कपिल ने बताया कि पांच नकाबपोश बदमाश आए और फायरिंग कर 278000 रुपये लूट लिए। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।