निडानी गांव के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक युवक की मौत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जींद । निडानी गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप की टक्कर होने से ट्रैक्टर चालक 32 वर्षीय ढिगाना निवासी संदीप की मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर रात को हुई।
पुलिस के अनुसार ढिगाना निवासी संदीप सोमवार को देर से आए दिन से ट्रैक्टर ट्राली में सरिया लोड कर अपने गांव में डालने जा रहा था। जब वह निडानी गांव के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई इसमें संदीप की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।