सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचे तेजबीर के परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
वीरवार रात को सफीदों के साहनपुर गांव में पोल्ट्री व्यवसायी तेजबीर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सफीदों के नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण अब जींद में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार तेजवीर कर मई में एक महिला को भगाने का आरोप लगा था। अब महिला के परिजनों पर ही हत्या का आरोप है।