निडानी गांव की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान अंशु मलिक (57 किलोग्राम) ने बेलग्रेड में चल रही कुश्ती विश्वकप में रजत पदक जीता है। अंशु मलिक का फाइनल मुकाबला मेसिडोनिया की पहलवान अनातासिया निकिता से हुआ था जिसमें अंशु हार गईं । उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंशु के पिता धर्मवीर मलिक ने कहा कि बेटी के अभ्यास के दौरान बे नियमित रूप से गाइड करते हैं ।साथ ही कोच जगदीश श्योराण व खेल स्कूल निडानी के दलीप सिंह मलिक की देखरेख में अंशु लगातार परिश्रम कर रही थी। इसी का परिणाम है कि उसने बेहतरीन खेल दिखाया। अंशु मलिक जूनियर और सब जूनियर वर्ग में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।