प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाने पर पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाने के मामले में पुलिस ने अर्बन इस्टेट निवासी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी धर्मबीर ने कहा कि उसने सफीदों रोड पर एक प्लाट अर्बन इस्टेट निवासी रमेश चहल व उसकी पत्नी सीमा चहल ने खरीदा था। प्लाट के सारे रुपये धर्मबीर ने पति-पत्नी को दे दिए, लेकिन दोनों ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। पुलिस ने धर्मबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।