जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार चिकित्सक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। चारों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। चार नवंबर को भी दंत चिकित्सक को कोरोना संक्रमित पाया गया था । उसके बाद चारों मेडिकल ऑफिसर ने अपने सैंपल दिए थे, जिनमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके संपर्क में आए हुए लोगों के सैंपल ले रही है। वहीं चार चिकित्सक के संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल में ओपीडी के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर ही ओपीडी देख पाएगा।