फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना की ऑयल मिल में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जला

विज्ञापन
मिल में आग लगने से जला सामान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जुलाना की एक ऑयल मिल में शनिवार रात आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में बजरंग ऑयल मिल में शनिवार रात में आग लग गई। इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई । सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से 4 ड्रम सरसों का तेल, एक क्विंटल तिल का तेल, 3 क्विंटल रुई , 8 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल तिल, 8 क्विंटल खल, 10 क्विंटल सरसों, तेल फिल्टर करने की मशीन और चावल निकलने की दो मशीनें जल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें