नायब तहसीलदार दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपते भाकियू नेता।
- फोटो : Amar Ujala
केंद्र सरकार द्वारा प्रदूषण रोकने के लिए बनाए गए कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को रानी तालाब पर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि कानून में किए गए प्रावधानों को हटाया जाए।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उप प्रधान रामफल कंडेला ने बताया कि सरकार सीधे तौर पर वायु प्रदूषण के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहरा रही है। यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने का मुख्य कारण उद्योग धंधे और कंस्ट्रक्शन के काम हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन पर रोक लगाए न कि किसानों को प्रताड़ित करें।