कपास की खरीद नहीं होने पर परेशान किसान उचाना में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करते हुए ।
- फोटो : Amar Ujala
कपास की खरीद नहीं होने से परेशान किसानों ने वीरवार सुबह उचाना कपास मंडी के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे के बात एसडीएम राजेश खोथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा कर जाम खुलवाया। किसानों ने कहा कि सीसीआई द्वारा खरीदी गई कपास को मिलर उतारने से मना कर रहे हैं। जिसके कारण उन्हें रोड जाम करने का फैसला लेना पड़ा।