फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकरामजी निवासी युवक को गोली मारकर किया घायल

विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन युवक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव खरकरामजी में सिंधवी खेड़ा रोड पर अजय उर्फ नीलमा पुत्र राजेंद्र को रविवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर दो कारों में सवार होकर आए लोगों ने गोली मार दी। गोली अजय की बाजू में लगी है। पुलिस के अनुसार गोली सुनील उर्फ कोकड़ पुत्र रामफल निवासी खरकरामजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारी है। अजय को परिजन नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घायल नीलिमा से पहले भी मारपीट हुई थी। आपसी रंजिश के कई मुकदमे सदर थाना में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें