डंपर से कुचल कर युवक की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा हांसी रोड पर लगाया गया जाम ।
- फोटो : Amar Ujala
हांसी रोड पर औद्योगिक क्षेत्र के पास डंपर ने गांव जलालपुर खुर्द निवासी 20 वर्षीय बाइक सवार युवक को बुरी तरह से रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र के सामने हांसी रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि यहां दो ब्रेकर बनाए जाएं और परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। मौके पर पहुंचे एसडीएम सत्यवान मान, डीएसपी धर्मबीर तथा तहसीलदार मनोज कुमार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। उनका कहना है कि उनकी मांगों को मौके पर ही पूरी किया जाय।