जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
पड़ोसियों के तानों से तंग होकर रामकली गांव के रहने वाले डीसी रेट पर लगे कर्मचारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार रामकली गांव निवासी 27 वर्षीय देवेंद्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। देवेंद्र के पिता जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके लड़के को नरेंद्र, सुरेंद्र और सावित्री ताने मारकर परेशान करते थे। जिससे तंग होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र के मामा की लड़की से आरोपी प्यार करते थे। यह मामला पंचायत में निपट गया था। मामला निपटने के बाद भी पड़ोसी देवेंद्र को ताने मारते थे, जिससे तंग आकर देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली।