अपने ही परिवार सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाली नरवाना क्षेत्र की एक युवती पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग मंगलवार को डीआईजी ओपी नरवाल से मिलने पहुंचे। लोगों ने कहा कि युवती पर केस दर्ज होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। डीआईजी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि युवती ने करीब 20 दिन पहले अपने भाई के साले, दो भभियों, वकीलों सहित कुल 12 लोगों पर दुष्कर्म करने व सहयोग करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके कुछ दिन बाद ही गांव की एक दूसरी युवती ने आरोप लगाने वाली युवती, उसके पिता व भाई पर छेड़खानी व मारपीट के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में युवती की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।