गांव भोंगरा निवासी साहिल (20) की ललित खेड़ा गांव के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई। साहिल बीए फाइनल का छात्र था। वह जींद के जाट कॉलेज में पढ़ता था। 2010 में उसके छोटे भाई की भी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। साहिल अपने दो अन्य साथियों के साथ ऑल्टो कर में सवार होकर शुक्रवार शाम को 7 बजे लूदान से जींद की तरफ आ रहा था। सड़क पर खड़े ट्रॉली में कार टकरा गई, जिससे साहिल की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।