फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जिस दिन सही समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा उस दिन दे दूंगा त्यागपत्र : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेरी रगों में चौधरी देवीलाल का खून है, इसलिए किसानों को उनकी फसल का सही समर्थन मूल्य मिले इस बात पर अडिग हूं। यह बात उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को जेजेपी कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला और अन्य जो लोग उनसे बार-बार त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं वे लोग सही मायने में राजनेता नहीं हैं। गेहूं खरीद के समय में भी ऐसे लोगों ने मुझसे त्यागपत्र देने की बात कही थी। उस समय भी किसानों और आढ़तियों की समस्या का समाधान सरकार ने किया था। आज भी मैं किसानों को उनकी फसल का सही समर्थन मूल्य मिले इस बात पर अडिग हूं। जिस दिन किसान को उसका समर्थन मूल्य सही नहीं मिलेगा उसी दिन मैं त्यागपत्र दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें