सफोदों में वीरवार रात में दुकानदार पर फायरिंग करने के मामले में शुक्रवार सुबह रोष में आकर व्यापारियों द्वारा बाजार बंद कर दिया गया। जिसके बाद सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को समझा कर करीब आधे घंटे के बाद ही बाजार खुलवा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी देवीलाल ने दुकानदारों का आश्वासन दिया कि चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है ।
जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल दुकानदार गांव सहानपुर निवासी 45 वर्षीय रोहताश का फिलहाल पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।