फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर फेरीवाले से छीने 10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल से नरवाना आ रहे कैथल निवासी रोहताश से मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 10 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस को दी शिकायत में रोहताश ने बताया कि वह फेरी लगाकर जूते-चप्पल बेचता है। मंगलवार को वह जूते-चप्पल लेने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल से नरवाना आ रहा था। जब यह गांव ढाकल हाईवे पुल के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उन्होंने इशारा कर रुकने के लिए कहा। व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। पीछे बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर 10 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें