फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिसार को हराकर जींद ने जीती 39वीं सीनियर हॉकी स्टेट चैंपियनशिप

Thu, 29 Aug 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी23-हॉकी चैंपियनशिप विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में चल रही 39वीं सीनियर हॉकी स्टेट चैंपियनशिप का मंगलवार देर शाम समापन हो गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम दलजीत सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हिसार की टीम को हराकर जींद की टीम विजेता बनी। तृतीय स्थान सोनीपत की टीम ने हासिल किया। सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में जींद ने हिसार को 5-0 से मात दी। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुडडा ने टीम को जीत के लिए बधाई दी। एसडीएम दलजीत सिंह और डॉ. सुरेश चहल ने विजेता टीम को मेडल पहनाकर तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान भारत भूषण, हॉकी कोच डॉ संदीप गोयत, रविन्द्र श्योकंद, हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव सुनील मलिक, प्रदीप मोर, एडवोकेट अंशुल धत्तरवाल, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुरेंद्र सिंह सोढी, अमनदीप बेलरखा, उमेश गर्ग, डॉ. सुरेंद्र, संजीव ढाकल, रामपाल चहल, बाबा गैबी साहब के महंत अजय गिरी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें