फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को खेड़ा खाप का चुना जाएगा एक प्रधान

Sun, 13 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
बैठक करते खाप। - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव कहसून के राजकीय स्कूल में शनिवार को खेड़ा खाप की बैठक हुई। इसमें खाप के बड़ौदा, घोघड़िया, खटकड़, बरसोला, रोज खेड़ा, धनखड़ी, भौंसला, मोहनगढ़ छापड़ा, बधाना, नगूरां, करसिंधू, दरियावाला, भौंगरा, काब्रच्छा, गैंडा खेड़ा, अलिपुरा सहित गांवों के सभी गांवों से ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन दो प्रधानों में बंटी खेड़ा खाप का एक प्रधान बनाने के लिए किया गया। बैठक में 19 मार्च को प्रधान चुनने के लिए बैठक बुलाई गई। अब 19 मार्च को खाप का नया प्रधान चुना गया। बैठक में आए वक्ताओं ने खाप के बनाए गए प्रधान भरत सिंह करसिंधू, दलेल खटकड़ को प्रधान बनने को लेकर अपने-अपने तर्क रखे गए।
वक्ताओं ने कहा कि खाप का प्रधान एक ही होना चाहिए चाहे कोई भी बने। एक चबूतरे की एक ही खाप के अगर दो प्रधान बन जाते हैं तो वह खाप के लिए भी अच्छा नहीं होता। एक प्रधान खाप का होना चाहिए। इसलिए 19 मार्च को खाप के सभी गांवों से ग्रामीण पहुंच कर खाप को एकजुट करते हुए एक प्रधान बनाने का काम करें।
विज्ञापन

इस मौके पर सतबीर शर्मा, सुरजीत चहल, ओमप्रकाश शर्मा, बिजेंद्र घोघड़िया, धर्मेंद्र चहल, बीरेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच राजेंद्र, होशियार खटकड़, श्रीकांत अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें