फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 डिगी तापमान पर उत्साह भारी, बंपर वोटिंग

विज्ञापन
जिले में जींद, नरवाना में नगर परिषद और उचाना, सफीदों में नगर पालिका चुनाव में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 जिले में जींद, नरवाना में नगर परिषद और उचाना, सफीदों में नगर पालिका चुनाव में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। जिले भर में 79.1 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें एक लाख 68 हजार 934 मतदाताओं में से एक लाख 33 हजार 574 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा मतदान सफीदों नगर पालिका के चुनाव में 88.1 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम जींद नगर परिषद में 75.7 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सफीदों नगर पालिका के कुल 20 हजार 859 मतों में से 18373 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि जींद नगर परिषद के कुल 98 हजार 602 मतों में से 74666 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी प्रकार नरवाना नगर परिषद में 81 प्रतिशत मतदाता हुआ। जहां पर 38 हजार 588 मतदाताओं में से 31 हजार 256 मतों का प्रयोग किया। जबकि उचाना नगर पालिका के लिए 85.2 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नगर पालिका के कुल 10 हजार 885 मतदाताओं में से नौ हजार 279 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें