फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीरंदाजी में लड़कियों के 14 आयु वर्ग रिकर्व राउंड में जींद प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। इंडस ग्लोबल एकेडमी में चल रही 56वीं राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को तीरंदाजी व तलवारबाजी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तीरंदाजी में लड़कियों के 14 आयु वर्ग रिकर्व राउंड में जींद ने पहला, सिरसा ने दूसरा और फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के 14 आयु वर्ग कंपाउंड राउंड में फरीदाबाद ने पहला, जींद ने दूसरा और गुरुग्राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी मुकाबले में कंपाउंड राउंड में गुरुग्राम ने पहला, सोनीपत ने दूसरा और जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के रिकर्व राउंड में गुरुग्राम ने पहला, जींद ने दूसरा और फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

17 आयु वर्ग लड़कियों के मुकाबले में रिकर्व राउंड में हिसार ने पहला, गुरुग्राम ने दूसरा और झज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग लड़कों के रिकर्व राउंड में जींद ने पहला, भिवानी ने दूसरा और रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 19 आयु वर्ग रिकर्व राउंड में फरीदाबाद ने पहला, झज्जर ने दूसरा और हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तलवारबाजी में लड़कों के 14 आयु वर्ग में रेवाड़ी प्रथम, जींद द्वितीय
मुनीत बेरवाल ने बताया कि तलवारबाजी के मुकाबले में 14 आयु वर्ग लड़कों के फोयल मुकाबले में रेवाड़ी ने पहला और जींद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग लड़कों के सेबर मुकाबले में हिसार ने प्रथम और फरीदाबाद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 19 आयु वर्ग ईप्पी के मुकाबले में हिसार ने जींद को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडस ग्लोबल एकेडमी की प्रधानाचार्य नीलम राठी ने सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें