फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिसार को हराकर जींद बना चैंपियन

Sun, 12 Mar 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। डूमरखां के ईरा इंटरनेशनल स्कूल में हैंडबॉल वेलयफेर सोसायटी द्वारा प्रदेशस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीमों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में जींद चैंपियन बना।
विज्ञापन

हैंडबॉल के प्रदेश महासचिव जुगमिंदर सिंह ने बताया कि तीसरी सीनियर, दूसरी जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जींद ने हिसार को फाइनल मुकाबले में हराया। पानीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही। बेस्ट खिलाड़ी ऋषभ हिसार, बेस्ट गोल कीपर कर्मजीत जींद को चुना गया। महिला वर्ग में जींद की टीम चैंपियन बनी। जींद ने हिसार को फाइनल मुकाबले में हराया। कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। जींद की सोनिका बेस्ट खिलाड़ी रही जबकि बेस्ट गोल कीपर सुमन हिसार को चुना गया। उन्होंने बताया कि बालकों के जूनियर वर्ग में हिसार की टीम जींद को हरा कर विजेता बनी। भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। बेस्ट खिलाड़ी जींद के वाशु को चुना गया, बेस्ट गोल कीपर हैप्पी हिसार को चुना गया। लड़कियों के वर्ग में हिसार की टीम जींद को हरा कर चैंपियन बनी। तृतीय स्थान पर कैथल रही। बेस्ट खिलाड़ी गौरव हिसार, बेस्ट गोल कीपर मंजू जींद को चुना गया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें