फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हमेशा सत्ता में सहयोगी जींद नायब सैनी के कैबिनेट से बाहर

Tue, 19 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ऐसे युवा जो 18 वर्ष के हो गए हैं और किसी कारण से अपना वोट नहीं बनवा पाए हैं, उनको इस चुनाव के महापर्व में आहुति डालने का मौका मिला सकता है। ऐसे युवा लोकसभा नामांकन के सात दिन पहले तक अपना वोट बनवा सकते हैं। उनका तुरंत वोट बन जाएगा। नई वोट बनवाने के लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर इलेक्शन तहसीलदार के ऑफिस में जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

चुनाव तहसीलदार प्रदीप सरोहा ने बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसमें चुनाव किसी महापर्व से कम नहीं होता। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो गई है वह अपना वोट बनवाकर इस महापर्व का हिस्सा बन सकते हैं। लोकसभा चुनाव के नामांकन के सात दिन पहले तक नए वोट बन सकते हैं। यह मौका अब केवल नए बनने वाले मतदाताओं के लिए है। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। फार्म नंबर छह भरना पड़ेगा, जो पूरी तरह से ऑनलाइन है। बीएलओ एप के माध्यम से भी युवा नए वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड या फिर दसवीं कक्षा की अंकतालिका प्रयोग की जा सकती है। वोटर हेल्प लाइन के माध्यम से भी युवा नई वोट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस समय केवल नई वोट ही बनाई जा सकती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि कोई भी युवा इसके बारे में चुनाव तहसीलदार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। लघु सचिवालय में अंत्योदय सरल केंद्र के ऊपर चुनाव तहसीलदार कार्यालय में भी जाकर अपना वोट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें