फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी, केस दर्ज

Sat, 24 May 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लोहचब गांव में अज्ञात लोगों ने मकान का ताला तोड़ कर सोना-चांदी के जेवरात को चोरी कर लिए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। लोहचब निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों वह कार्यवश पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। अज्ञात लोगों ने मकान का ताला तोड़कर सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमके और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना का उस समय पता चला जब वह घर आया। चोरों ने घर में रखी तिजोरी को भी तोडऩे की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें