नरवाना। हमीरगढ़ गांव में मकान से सोने-चांदी के जेवरात व 1.50 लाख रुपये चोरी होने पर गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 23 जून की रात को उनका परिवार आंगन में सोया हुआ था। सुबह चार बजे जब उठा तो खिड़की टूटी हुई थी। जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सोने के पांच तोले के कड़े, दो तोले की गंढी, दो तोले की गलसरी, दो तोले का मंगलसूत्र, 1.50 लाख रुपये व एलसीडी गायब मिली। एएसआई हरजिंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।