फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान से जेवरात और पांच हजार रुपये चोरी

Sun, 05 May 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिवपुरी काॅलोनी में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपये चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिवपुरी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ने कहा कि 28 अप्रैल को उनकी पत्नी अनीता घर को ताला लगाकर बच्चों के साथ नारनौंद मायके गई हुई थीं। दो मई को शाम छह बजे जब वह घर आईं तो आंगन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी से दो तोला सोने की चेन, सोनी की माला, सोने की गलसरी, सोने की तीन अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी के छह सिक्के, चांदी की एक चेन, एक तांबे का जग, पांच हजार रुपये व तीन किलो देसी घी चोरी मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें