फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवानिवृत्त मैनेजर के घर से जेवर और नकदी चोरी

Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर से चोर लाखों के आभूषण और दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त मैनेजर बृजमोहन पंवार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डिफेंस काॅलोनी निवासी बृजमोहन पंवार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से मैनेजर सेवानिवृत्त हैं। उसका बेटा विनोद मोहन और बहु किरण सीनियर मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक हिसार में कार्यरत हैं। हिसार में उनका सेक्टर-13 में मकान है। वह और उसकी पत्नी राजेश दोनों जींद की डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। कभी कभार अपने बच्चों के पास हिसार आते-जाते रहते हैं। 28 जून को वह अपनी पत्नी के साथ दो-तीन दिन के लिए हिसार अपने बच्चों के पास गए थे। 30 जून को शाम साढ़े सात बजे उसके पुत्र के दोस्त एडवोकेट नितिन मलिक निवासी जींद का एक फोन आया कि अंकल आपके घर के सारे पंखे और लाइट ऑन है लेकिन गेट के बाहर से ताला लगा हुआ है। उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। वह अपने लड़के के साथ आठ बजे हिसार से जींद के लिए निकल लिया। घर पहुंचकर उसने देखा कि घर के बाहर वाले स्टोर और बेडरूम का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां पर बड़ी आलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। चोर उसके घर से एचपी कंपनी का लैपटॉप, टैबलेट फोन, सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, 70 चांदी के सिक्के, दो चांदी की पाजेब और दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें