जुलाना। लजवाना कलां गांव में एयरफोर्स के वारंट अफसर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। लजवानां कलां निवासी राममेहर लाठर(56) एयरफोर्स में वारंट अफसर के पद पर कार्यरत थे। राममेहर के गले में कई वर्षों से गांठ बनी हुई थी। तीन दिन पहले राममेहर की दिल्ली के आरआर अस्पताल में सर्जरी करवाई गई। सर्जरी लंबी होने से उसकी मौत हो गई। राममेहर के दो लड़के हैं और दोनों सरकारी नौकरी में हैं। राममेहर के अंतिम संस्कार में सिरसा से एयरफोर्स की यूनिट पहुंची और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राममेहर के लड़के ने उन्हें मुखाग्नि दी। राममेहर के क्लास मेट सतपाल लाठर ने बताया कि राममेहर काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और परिवार के साथ रोहतक में रहते थे। उन्होने 1984 में एयरफोर्स में नौकरी की शुरूआत की थी। 37 साल की नौकरी के बाद उनका अचानक निधन हो गया। इस अवसर पर जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, जुलाना पुलिस के जवान मौजूद रहे।