फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण हमारा हक : लक्ष्मी अहलावत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र से बहादुरगढ़ में आयोजित सर्वजाति महापंचायत के लिए सैकड़ों लोग समाजसेवी लक्ष्मी अहलावत के नेतृत्व में रवाना हुए। लक्ष्मी अहलावत ने कहा कि जाट आरक्षण हमारा हक है। महापंचायत में सबसे बड़ा फैसला गांधीवाद अहिंसात्मक आंदोलन का फैसला लिया गया है। इसके अंतर्गत एक मार्च से रमेश दलाल केएमपी मांडोठी टोल पर आमरण अनशन सत्याग्रह आरंभ करेंगे। दूसरे चरण में 10 मार्च को उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सभी सीमाओं से किसान आंदोलनकारी पैदल चलकर दिल्ली में घुसेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान नेता रमेश दलाल ने आह्वान किया कि जनता को असुविधा नहीं देनी और ना ही पुलिस फोर्स से टकराव करना है। सिर्फ गांधीवादी तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। लक्ष्मी अहलावत ने बताया कि जाट, त्यागी, रोड, बिश्नोई को अब अविलंब आरक्षण केंद्र की ओबीसी श्रेणी में आचार संहिता लगने से पहले प्रदान कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें