फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल खोलेगी यशपाल मलिक की पोल

Sat, 24 Jun 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल हरियाणा की बैठक शनिवार को वीरभान ढुल की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में हुई। इसमें प्रदेश संयोजक भरत सिंह बैनीवाल और किताब सिंह भनवाला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में तीनों वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व प्रधान यशपाल मलिक ने पुन: जाट आरक्षण के नाम पर हरियाणा के युवाओं और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करना बंद करें। उन्होंने बताया कि यशपाल मलिक भाजपा से मिलकर ही पिछले जाट आरक्षण आंदोलन को समाप्त करवाया और नकली समझौता करके जाट समाज के साथ घोर विश्वासघात किया। अब पुन: जब चुनाव नजदीक आया है तो फिर भाजपा के इशारे पर जाट आरक्षण का मुददा उठा कर समाज में अफरा-तफरी मचा कर समाज को गुमराह कर रहे हैं। समाज को जाग्रत एवं सावधान करने के लिए बैठक में 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। ये कमेटी यशपाल मलिक की साजिश का पर्दाफाश करेगी। जसिया के आसपास गांव के लोगों को यशपाल मलिक की वास्तविकता बता कर उस द्वारा की जा रही ठगी बारे लोगों को अवगत करवाया जाएगा। बैठक को सतबीर हुड्डा, कृष्ण किरमारा, सतबीर पूनिया, राजसिंह धनाना, महेंद्र सिंह जागलान, वेदसिंह धनाना, पालाराम, सतेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें