26जेएनडी08- हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी व स्टाफ
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग व कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीसीए प्रथम वर्ष की जसमीत प्रथम, अनु द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता छात्राओं को अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 22 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका वाणिज्य विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका रेखा सैनी और अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका अंजलि गुप्ता ने निभाई। इसका संचालन अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका साहनी और कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिका सुनीता ने किया।