04जेएनडी16: नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए सदस्य। संवाद
सफीदों। द रामपुरा पैक्स लिमिटेड का चुनाव शुक्रवार को करवाया गया। इस प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी को-ऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर मनोज कुमार रहे। चुनाव में पैक्स के सदस्यों ने सर्वसम्मति से गांव रोहढ़ के जसदेव सिंह को अध्यक्ष व गांव बुढ़ाखेड़ा के सत्यवान शर्मा को उपाध्यक्ष चुन लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में किसानों के हित के लिए कार्य करेंगे। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने देंगे। इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
04जेएनडी16: नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए सदस्य। संवाद