फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं बल्कि आत्म-जागृति भी : विजय

Sat, 16 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी03-सद्भावना भवन में जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में लड़कियां। स्रोत
विज्ञापन
जींद। विवेकानंद नगर स्कीम नंबर-19 स्थित सद्भावना भवन में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इसकी शुरुआत बच्चों के प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। इस दौरान कोमल बहन ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें जीवन में सच्चाई, पवित्रता एवं अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी। बीके विजय दीदी ने बताया कि जन्माष्टमी का त्योहार केवल उत्सव का प्रतीक नहीं बल्कि आत्म-जागृति और आध्यात्मिक नवजीवन का संदेश देता है। उन्होंने समझाया कि इस दिन हमें केवल बाहरी व्रत नहीं बल्कि मन, वाणी और कर्म की पवित्रता का संकल्प लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें