फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी की जन चेतना रैली तोड़ेगी पिछले सभी रिकॉर्ड : बिजेंद्र नायडू

Mon, 09 Mar 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी02: बिजेंद्र नायडू।
विज्ञापन
जींद। जजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिजेंद्र नायडू ने कहा कि 13 मार्च को हांसी की जनचेतना रैली ऐतिहासिक होगी। यह रैली डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर की जा रही है। जजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि हरियाणा की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है। सरकार विकास और रोजगार देने की बजाय जनता को नई-नई आईडी और कागजी कार्रवाई में उलझाए हुए है। उन्होंने आह्वान किया कि 13 मार्च को लोग ढोल-नगाड़ों के साथ हांसी पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें