फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
11 जुलाना 02: कस्बे के प्राचीन ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालुगण।
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में सावन माह के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सावन माह को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इसी के चलते श्रद्धालु सावन के प्रत्येक सोमवार सहित अन्य दिनों में भी मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें