17जेएनडी08: नौगामा खाप की बैठक में मौजूद समाज के लोग। स्रोत : खाप सदस्य
जींद। नौगामा खाप की बैठक रविवार को रामराय चबूतरे प्रधान जयवीर लोहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खाप से जुड़े बुद्धिजीवी लाेगों ने भाग लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से नौगामा खाप के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में जयबीर ढुल ईक्कस को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा कृष्ण सरपंच जाजवान, सुरेश पंडित रामराय, रामचंद्र सैनी सरपंच तथा राजबीर वाल्मीकि बीबीपुर को उप प्रधान चुना गया। वहीं उमेद सिंह जागलान को खाप का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। प्रधान जयबीर लोहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी समाज हित में मिलकर कार्य करेंगे तथा खाप की एकता और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का काम करेंगे।