16जेएनडी03: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में विद्यार्थीयों को मिठाई खिलाते हए स्टाफ सदस
जींद। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन ने सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस शैक्षणिक सत्र में विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। मेधावी छात्र जैनिश ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तमन्ना और साक्षी ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। छात्रा साक्षी ने बताया कि वह नॉन-मेडिकल स्ट्रीम चुनकर आईटी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं और उनका सपना एक सफल इंजीनियर बनना है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद