पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार।
- फोटो : jind
जिला जेल में डांस का मामला सामने आने के बाद पहली बार जींद पहुंचे जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष की जाएगी और दोषियों को हर हाल में सजा दी जाएगी। सिरसा से पानीपत लौटते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि जेल डांस मामले में जेल अधीक्षक आत्माराम बिश्नोई और जेल उपाधीक्षक सेवा सिंह व संजीव बुधवार चार्जशीट करने की सिफारिश मुख्यमंत्री को की गई है। गौरतलब है कि इस मामले में पांच जेल वार्डन को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जेल मंत्री ने कहा कि कैथल के जेल अधीक्षक को कार्यभार सौंपा गया है। जल्द ही यहां अधीक्षक की नियुक्ति की जाएगी।