फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लघु सचिवाल के बाहर धरना दे रहे जगतानंद महाराज को जबरन उठाया

Sat, 17 Feb 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी05: वीसी के पीए को ज्ञापन सौंपते हुए किसान छात्र एकता संगठन के सदस्य। स्वय
विज्ञापन
अब परिवार और गोभक्त बैठे धरने पर, पुलिस पर लगाया धक्का-मुक्की का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। लघु सचिवालय के बाहर 26 दिन से अनशन पर बैठे गोभक्त जगतानंद महाराज को पुलिस ने वीरवार रात को उठाकर अपने साथ ले गई। गोभक्तों का आरोप है कि पुलिस ने जगतानंद महाराज के साथ दुर्व्यवहार किया। गोभक्तों ने 18 फरवरी को आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है।

एक माह से गोभक्त अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि सभी गोशालाओं में हडवारे बंद किए जाएं, गोचर भूमि से कब्जे छुड़वाए जाएं, गोशालाओं में गाय और अमेरिकन सांड़ अलग-अलग रखे जाएं, गायों की चारा डाइट के अनुसार अनुदान राशि तय की जाए, गोशालाओं की व्यवस्था में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन

इन सब मांगों को लेकर छात्र किसान नेता सुमित लाठर के साथ डॉ. महेंद्र हंस व जगतानंद महाराज की बहू व दो पोतियों ज्योति व रिहाना ने पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन शुरू किया है। जगतानंद महाराज 26 दिन से अनशन पर बैठे थे। वीरवार को धरने पर गोभक्तों ने गाय को बांधकर वहां पर छप्पर डालने की बात कही थी। इसके चलते रात को पुलिस ने अधिकारियों की मौजूदगी में जगतानंद महाराज को उठा लिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस कर्मचारी जगतानंद के साथ धक्कामुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। वहां से गोवंश व उनको चारा डालने के लिए जगह बनाई थी। इनको पुलिस प्रशासन ने उखाड़ दिया और वहां से गोवंश को भी हटवा दिया। इस अवसर पर सुमित लाठर, अभिषेक जुलाना, वरुण, लक्ष्य, कार्तिक, सागर ने बताया कि जगतानंद महाराज को जबरदस्ती अनशन से उठा रही पुलिस को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने प्रशासन से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

16जेएनडी 06: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे गोभक्त। संवाद

गोभक्तों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। किसान छात्र एकता संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के पीए सुरेश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसान छात्र एकता संगठन के उपप्रधान अभिषेक जुलाना ने बताया कि लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे जगतानंद महाराज और डाॅ. महेंद्र हंस को वीरवार रात को पुलिस ने जबरन उठा दिया और दुर्व्यवहार किया। उन्होने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर वरुण, लक्ष्य, भारत, सनी, कार्तिक, सागर, रवि, मीठी आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
16जेएनडी 05: वीसी के पीए को ज्ञापन सौंपते किसान छात्र एकता संगठन के सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें