24जेएनडी15-खेड़ी मसानिया में लाइब्रेरी का उदघाटन करते हुए जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा। स्
उचाना। जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने रविवार को खेड़ी मसानिया, सेढ़ामाजरा एवं दरोली खेड़ा में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इसकी अध्यक्षता वार्ड नंबर-6 जिला पार्षद इंदू बाला ने की। इस दौरान कुलदीप रंधावा, मा. ओमपाल भी मौजूद रहे। रंधावा ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा सबसे बड़ी ताकत है और गांव स्तर पर लाइब्रेरी बनने से युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और डिजिटल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। गांव से युवाओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा। समय एवं धन की बचत होगी। शिक्षित युवा ही देश और समाज का भविष्य तय करता है। गांव-गांव में शिक्षा, खेल और विकास को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर माहौल और उज्ज्वल भविष्य मिल सके। तीन गांवों में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है। काफी गांव में कार्य चल रहा है।