फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘व्यक्तित्व के निखार के लिए पब्लिक स्पीकिंग फियर को दूर करना आवश्यक’

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद इन्नर व्हील क्लब की सदस्य। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। इनरव्हील क्लब द्वारा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए पब्लिक स्पीकिंग सेमिनार का आयोजन किया। इसमें जोन नौ और 10 से पानीपत, करनाल, कैथल, नरवाना एवं जींद के क्लब की सदस्य मौजूद रही। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डिस्ट्रिक्ट 308 चेयरमैन अपेक्षा गर्ग ने शिरकत की।
विज्ञापन

इसमें अपेक्षा गर्ग ने बताया कि आज के समय में पब्लिक स्पीकिंग फियर को दूर करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हम सब अपने व्यक्तित्व को निखार सके। सेमिनार श्वेतांकिनी ने बहुत ही रोचक ढंग से पब्लिक स्पीकिंग का तरीका सिखाया। इसके बाद कुछ खेल स्पर्धा भी कराईं गईं और सभी उपस्थित सदस्यों ने भाषण दिया। स्पीकिंग फि यर को दूर करने के लिए मंच संचालन जोन 10 की अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन द्वारा किया गया। इसमें अपेक्षा गर्ग, डॉ. रजनीश जैन, रिद्धि गुप्ता ने सभी क्लबों की उपस्थित सदस्यों को सेमिनार के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अपेक्षा गर्ग ने सीमा मलिक को नार्थ जोन पर रंगोली प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रमनप्रीत, वंदना गुप्ता, सुनीता मलिक, सीमा मालिक, रणजीत बेदी, मीनाक्षी आनंद मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें