12जेएनडी34: मर्यादा महोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वी लब्धि प्रभा। संवाद
उचाना। तेरापंथ भवन उचाना मंडी में सोमवार को 160वें मर्यादा महोत्सव साध्वी लब्धि प्रभा के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला मंडल ने गीत, भजन प्रस्तुत किए।
सतपाल जैन ने जैन संतों के जीवन के बारे में बताया। जैन विद्या एग्जाम में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रेखा जैन को सम्मानित किया गया। पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। लब्धि प्रभा ने कहा कि मर्यादा का जीवन में होना जरूरी है। जीवन में अगर मर्यादा नहीं है तो बेकार है। बेटे को पिता, शिष्य को गुरु की मर्यादा को जानते हुए सम्मान करना चाहिए। मर्यादा के बिना कोई भी कार्य नहीं हो सकता है। हर कार्य में मर्यादा का होना जरूरी है। इस अवसर पर रमेश कापड़ो, रायमचंद जैन, अजय जैन, होशियारी जैन, हनुमान जैन, शीला जैन, कृष्ण जैन मौजूद थे।