27जेएनडी27-दुकान के सामने रखे लोहे के गेट चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर। संवाद
जींद (नरवाना)। फुलियां कलां-अमरगढ़ रोड पर सोमवार रात को चोरों ने दो दुकानों के सामने रखे लोहे के गेट गाड़ी पर लादकर ले गए। चोरी की वारदात दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक मनीष कुमार ने बताया कि उसने फुलिया कलां-अमरगढ़ रोड पर बैनीवाल स्टील एवं एल्युमीनियम वर्क्स के नाम से दुकान की हुई है। उन्होंने दुकान के बाहर दो लोहे के गेट रखे हुए थे, जिनका वजन 200 किलोग्राम था। 25 फरवरी की रात को दुकान के बाहर से दोनों गेट चोरी हो गए। दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो 26 फरवरी अलसुबह दुकान के आगे रखे गेट को पिकअप में लादते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद दुकान के पास दूसरे दुकानदार अनूप ने भी बताया कि उनकी दुकान से भी दो गेट चोरी हुए हैं। सदर थाना पुलिस ने दुकानदार की दी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।